उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यों की व्यय वित्त समिति की ली बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यों की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने चिकित्सा विभाग तथा कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ को इस प्रोजेक्ट को ऊर्जा सक्षमता, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। कॉलेज परिसर में इसके लिए 3.62 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट का काम 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा। 7697 लाख रुपए लागत की इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्टर के तहत प्रस्तावित है।
बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *