उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

चमोली :  उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों का अभिवादन करते हुए प्रदेश के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *