कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, Food poisoning के कारण भर्ती हुए मरीजों का जाना हाल-चाल
देहरादून: कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए। राजधानी के कोरोनेशन और दून अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज़ भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने देहरादून जिला अस्पताल में जाकर बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।