उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी सड़क दुघर्टना पर जताया दुख, घायल कांवड़ यात्रियों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के दिए निर्देश 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में घायल कांवड़ यात्रियों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें से घायल 10 कांवड़ यात्रियों को 108 एम्बुलेंस के जरिए नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शेष यात्रियों को निकालने के लिए भी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। ट्रक में 14 से 15 कांवड़ यात्रियों के सवार होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *