उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर किया गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *