मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में मनाया भैया दूज का पावन पर्व, बहनों ने तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर उनकी माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।




मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और सभी सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।

