कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी
ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

