Monday, February 24, 2025
Latest:
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से मचा बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी नसीहत

देहरादून : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विवादित बयान पर भााजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश मुख्यालय में तलब किया। पार्टी कार्यालय पहुंच कर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। भट्ट ने भाषा पर संयम बरतने की नसीहत दी। कहा, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के समक्ष विवादित बयान पर अपना स्पष्टीकरण दिया। भट्ट ने नसीहत दी कि ऐसी शब्दावली पर संयम बरतें। जिससे राज्य का माहौल खराब होता है। प्रदेश में जिस तरह का माहौल खड़ा हुआ है, वह ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह राज्य हम सभी का है। राज्य में हमारे यहां पर अलग-अलग अंचल व स्थान हैं। हम सभी मिलजुल कर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राज्य में किसी को भी किसी की भावना आहत करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम सबको मिलकर उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए आगे बढ़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *