Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हनुमान जयंती पर पहुँचे एकादशमुखी हनुमान मंदिर,पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

देहरादून : मंगलवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्रीराम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं। हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे।डॉ अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

इस मौके पर उन्होंने मंदिर में स्थापित पौराणिक शिवलिंग और शनि मंदिर में भी पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की। इस मौके पर महंत भवानीगिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री की माता धर्मो देवी, धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल पुत्र पीयूष अग्रवाल, अनुज नोटियाल, रमेश राणा, यम बहादुर, राणा मोहन सिंह, पंडित जागृत सुबेदी सहित हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *