पिथौरागढ़ में आधी रात को घर के ऊपर गिरा बोल्डर, 11 साल के लड़के की मौत, दो घायल
पिथौरागढ़: मॉनसून के सीजन में उत्तराखंड में कहीं से भी मौत बरस जा रही है. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घर में सोते लोगों के ऊपर पहाड़ी से आया बोल्डर मकान तोड़ते हुए जा गिरा. इससे एक लड़के की मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये घटना देवतपुरचौड़ा गांव की है.
पिथौरागढ़ में पहाड़ से बरसी मौत
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में सोमवार देर रात 1 बजे पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ आ गया. ये बड़ा बोल्डर एक मकान के ऊपर गिरा. मकान को तोड़ते हुए बोल्डर ने घर में सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. बोल्डर के नीचे एक लड़का और दो बड़े लोग आ गए. 11 साल के लड़के की ज्यादा चोट लगने से मौत हो गई. दो लोग घायल हो गए.

