मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद् भगवद गीता का पाठ किया अनिवार्य
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है कि राज्य सरकार ने स्कूलों में श्रीमद् भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारी सरकार ने राज्य के स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य किया है। यह पहल छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

