Friday, March 13, 2026
Latest:
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सड़क पर घायल व्यक्ति को देख रोका अपना काफिला, अपनी गाड़ी से ही भिजवाया अस्पताल

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण अपने निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से अपने विधानसभा कोटद्वार जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक घायल को सड़क किनारे देखा। रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाइक में सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया था, जिसे उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी में उपचार के लिए निकटवर्ती हॉस्पिटल में भेजा और डॉक्टर से जानकारी ली। उचित उपचार के निर्देश देकर वह उन्होंने अपने कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *