सादगी की मिसाल: गैरसैंण में नल पर ओख से पानी पीते नज़र आए IAS सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी न कोई तामझाम, न औपचारिकता
देहरादून/गैरसैंण : कुछ तस्वीरें भाषण नहीं देतीं, बस अपनी सरलता से दिल में उतर जाती हैं। उत्तराखंड के गैरसैंण (भरारीसैंण) में चल रहे बजट सत्र के बीच से एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना महानिदेशक व एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपनी शालीनता के लिए जाने जाते हैं। यहाँ उन्होंने किसी तामझाम या प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए गाँव के एक साधारण नल पर रुककर अपनी प्यास बुझाई। गिलास या बोतल के बजाय, एक आम पहाड़ी व्यक्ति की तरह हाथों की अंजलि बनाकर पानी पिया। उनकी इस सहजता को देखकर वहाँ मौजूद ग्रामीण और कर्मचारी उनकी सादगी के कायल हो गए।

