अहमदाबाद विमान क्रैश: 204 शव मिले, 41 घायल हॉस्पिटल में भर्ती’, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, मृतकों के रिश्तेदारों का लिया जाएगा DNA सैंपल
गुजरात/ देहरादून: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश होने के बाद अब इस घटना में 204 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. एअर इंडिया हादसे पर जानकारी देते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक 204 शव मिले हैं जबकि 41 घायलों का इलाज चल रहा है.
बता दें कि उस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. अब हताहत हुए यात्रियों की पहचान करने के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में यात्रियों के परिजनों के डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है.

