उत्तराखंड

भारी बरसात के बाद सिल्ट निकासी के लिए खोले जाएंगे गोला बैराज के गेट, पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

देहरादून : गोला बैराज के कैचमेंट में लगातार हो रही वर्षा से गौला नदी अपने साथ सिल्ट/रेता बहाकर ला रही है। उक्त सिल्ट/रेता गौला बैराज में जमा हो गई है। जिसे बैराज के गेट खोलकर साफ किया जाना अति आवश्यक है। ताकी बैराज से पेयजल आपूर्ति सुचारू चल सके और बैराज को सिल्ट से होने वाले खतरे की संभावना से बचाया जा सके।इस संबंध में अवगत कराया जाना है कि आज दिनांक 13/8/2025 को उक्त सिल्ट/रेता की निकासी हेतु गोला बैराज के गेट खोले जाएंगे। गेट खोलने के दौरान कुछ समय के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। कष्ट हेतु खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *