Delhiउत्तराखंड

बड़ी खबर : दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका,मची अफरा तफरी, 10 की मौत , गृह मंत्री अमित शाह ने जांच के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृह मंत्रालय को घटना की पूरी जानकारी दी है। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है

धमाके के बाद गृह मंत्री ने दी यह जानकारी

धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई-20 कार में धमाका हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीपी दिल्ली से बात हुई वह मौके पर हैं स्पेशल ब्रांच के प्रभारी सभी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं। मैं कुछ ही देर में घटनास्थल पर जाऊंगा और अस्पताल भी जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *