Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर में प्लाईवुड कारोबारी गुलशन नारंग के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने मारा छापा, मचा हड़कंप, लखनऊ से छह गाड़ियों में पहुंची टीम

रुद्रपुर : रुद्रपुर में फर्नीचर और प्लाईवुड कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग की टीम छह गाड़ियों में आई है। इस जौरान प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है।टीम की ओर से दस्तवेज खंगाले जा रहे है। आयकर विभाग की टीम लखनऊ से साढ़े दस बजे आई। प्रतिष्ठान के अंदर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं है। फिलहाल अधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *