Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 24 यात्री थे सवार, एक घायल, बद्रीनाथ से दर्शन कर आते वक्त हुआ हादसा

देहरादून: बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक बस में 24 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी श्रद्धालु उड़ीसा के रहने वाले हैं। वे श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे । मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह साढ़े पांच बजे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बस में सवार बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *