Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में तिलोथ पुल के पास भागीरथी नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में तिलोथ पुल के पास दिल्ली का एक युवक भागीरथी नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने जोशियाड़ा बैराज में काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, मौसम खराब होने के चलते सर्च ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आकाश(30)निवासी गोल चक्कर लोनी रोड दिल्ली पेशे से व्यापारी बताया जा रहा है। वह यहां सामान बेचने आया था। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान वह बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *