Monday, June 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

देहरादून: योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों के प्रकाशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी। दोनों ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर हाल ही में दोनों को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया था। जस्टिस हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि ने भ्रामक विज्ञापनों के लगातार प्रकाशन पर जारी अवमानना नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *