Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा में शिखर होटल से रामसे इंटर कॉलेज तक जनसंपर्क कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन

अल्मोडा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोडा में शिखर होटल से रामसे इंटर कॉलेज तक जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता का आशीर्वाद और अभूतपूर्व समर्थन भाजपा के साथ है। उत्तराखंड की जनता फिर से राष्ट्रवाद और विकास को चुनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देवभूमि की देवतुल्य जनता अपने मतों का सदुपयोग कर परिवारवादी एवं धर्म विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *