उत्तराखंड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, बने नौवें राज्यपाल

देहरादून : उत्तराखंड लोक भवन में सुबह 11 बजे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वह शपथ ग्रहण के लिए रविवार शाम को ही देहरादून पहुंच गए थे। बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें 12 अक्टूबर को छह राज्यों सहित उत्तराखंड में भी नए राज्यपाल के रूप में मध्य प्रदेश के निवासी डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की थी।
सोमवार को सुबह लोक भवन में शपथ ग्रहण से पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति का राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया गया। उसके बाद डा. ढाल सिंह बिसेन ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन राष्ट्रयगीत वंदे मातरम् व राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *