मंगलौर में महिला से दुष्कर्म, मारपीट का आरोप, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, मुकदमा दर्ज
रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर में बीते दिनों एक महिला को दो लोगों द्वारा जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया था. दोनों लोगों पर महिला के साथ गंभीर अपराध और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं. जिसके बाद वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म और गंभीर मारपीट के आरोपों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है, शिकायत में दो व्यक्तियों पर महिला को जबरन दोपहिया वाहन से ले जाने और उसके साथ गंभीर अपराध व मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं. वहीं मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल से जुड़ी एक स्कूटी को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है, हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मंगलौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
शिकायत के अनुसार, महिला को दो व्यक्ति कथित तौर पर जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट समेत गंभीर अपराध किए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है, घटनास्थल से संबंधित एक स्कूटी को भी पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर संज्ञान में लिया है. वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम, घटना के कारणों और आरोपों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

