उत्तराखंड

टीएचडीसी टनल हादसा : एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाला

चमोली : मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम ने एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।

हादसे के बाद अब टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं। साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंच बनाई जा सके।

रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय से जुटी हुई हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ संभावित स्थानों पर खोज अभियान चला रही हैं और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *