सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण
देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।







इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव एवं अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

