Friday, August 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस 2026: उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, सेवा और विशिष्ट कार्य के लिए चयन

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

इनमें 8 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के आधार तथा 6 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया जाएगा।

नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल, भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखण्ड, त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली, मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय और दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी ” मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” (सेवा के आधार पर) मिलेगा।

विशिष्ट कार्य हेतु स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून (मरणोपरान्त), स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल (मरणोपरान्त), सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड, नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार, शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून और मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पदक हेतु चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है तथा इससे समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *