उत्तराखंड

राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा

देहरादून : स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा तथा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग बहुगुणा को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों विशेषज्ञों ने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भावना को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बताया। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार अभियान चला रही है। डॉ. चिराग बहुगुणा ने बताया कि बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर की ओर से नेत्र रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *