उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को पर्यावरण को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सबको पौधे अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा हरेला पर्व प्रकृति के प्रति  कृतज्ञता प्रदर्शित करने तथा लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की भी पहचान है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों सेआह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *