Wednesday, July 15, 2026
Latest:
उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करती दून पुलिस, 20.06 ग्राम स्मैक के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों दिलशाद उर्फ शानू और जावेद को कुल 13.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार भी कब्जे में ली। दोनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, डोईवाला पुलिस ने तेलीवाला रोड पर चेकिंग के दौरान फरीद को 6.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह पूर्व में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *