सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का गुजरात में गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत
देहरादून/गुजरात : देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा आज प्रातः गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) स्टेशन पर पहुंची। इस अवसर पर गुजरात सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तीर्थयात्रियों का बेहद शानदार और भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक उत्सव: इस विशेष अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही, देवभूमि से आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।





