उत्तराखंडराजनीति

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत जुटे कई दिग्गज

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा आज अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंच गई हैं. कुमारी शैलजा ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक की. इसके बाद कुमारी शैलजा प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और सेलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगीं. इस दौरान बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के सभी सीनियर लीडर मौजूद हैं.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा आज ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श करने जा रही हैं. इस दौरान वह संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा भी करेंगी, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ सके.

बैठक के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया संगठन सृजन के दौरान कांग्रेस पार्टी की जिला इकाइयों का गठन हुआ था, इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों का भी गठन किया गया. उन्होंने बताया संगठन के हिसाब से सभी जिलों की अब तक जो प्रगति हुई है. पार्टी के अभी आयोजित हुए कार्यक्रमों की आज समीक्षा की जा रही है.

उन्होंने बताया आज ही पार्टी की प्रदेश प्रभारी सभी सीनियर लीडरों के साथ मुलाकात करके संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगमी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी. इसके अलावा पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *