उत्तराखंड

कैंची धाम जाम, वन्यजीव हमले और महिला सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में बढ़ती समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है। दल ने कहा कि कैंची धाम में लगातार लग रहे भीषण जाम से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जाम के कारण मरीजों को हल्द्वानी पहुंचने में घंटों लग रहे हैं, वहीं कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट रही हैं। पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से आम जनता प्रभावित हो रही है।

यूकेडी ने राज्य में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों पर भी चिंता जताई। दल के अनुसार, वन्यजीव हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाते हुए महिला सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए।

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो पार्टी स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *