उत्तराखंड

आंचल कैफे से युवाओं को रोजगार और समाज को समृद्धि, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रथम आचंल कैफे प्लस का किया शुभारम्भ

देहरादून : आचंल कैफे प्लस के माध्यम से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसमे लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक है। साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कैफे पर मूक-बधिर (दिव्यांग) 04 व्यक्तियों को भी रोजगार दिया गया ताकि इस पहल से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने व सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त हो। आंचल कैफे के संचालन हेतु तरूण एन्टरप्राईजेज कम्पनी से अनुबन्ध किया गया है।

 इस अवसर पर उपस्थित रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का शुभारम्भ करने के लिये मंत्री दुग्ध विकास उत्तराखण्ड सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे विभाग की एक सरहनीय पहल बताया। इस अवसर पर मा० विधायक जी द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किये जाने हेतु मंत्री से आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *