उत्तराखंडक्राइम

Big Breaking : देहरादून में फिर दिल दहला देने वाली घटना: सिल्वर सिटी मॉल में 45 वर्षीय स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून : देहरादून में शुक्रवार सुबह एक और सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। सिटी सेंटर स्थित जिम में कसरत करने आए 45 वर्षीय स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रशर संचालित करने वाले विक्रम शर्मा वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह जिम पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 10:30 बजे जैसे ही वह जिम से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। एक साथी को मुख्य सड़क पर बाइक के साथ तैयार रखा गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, मृतक को किसी प्रकार के खतरे की आशंका थी और वह स्वयं भी पिस्टल लेकर आया था, लेकिन हमलावरों ने उसे संभलने या हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश में शहरभर में नाकेबंदी की गई है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने देहरादून में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब थमेगा दून में गोलियों का यह सिलसिला?

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक: मॉल के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मॉल स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हमलावर वारदात के बाद तेजी से मौके से फरार हो गया, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि घटना पूर्व नियोजित (Pre-Planned Crime) हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *