UTTAR PRADESHउत्तराखंड

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित जनभवन (राजभवन) ) पहुँचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘शिल्पाहार’ कार्यक्रम के स्नेहिल आमंत्रण पर सम्मिलित हुए राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने गणतंत्र के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया। इस दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच प्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय शिल्प और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है यह एक सराहनीय कदम हैं राज्यपाल महोदया द्वारा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और बेहतर जीवनयापन के सरकारी योजनाओं को आदेशित किया जाता है।

प्रदेश की खुशहाली की कामना भेंट के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। साथ ही कहा की प्रदेश की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है, आयोजन की सराहना करते हुए इसे ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूती देने वाला बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल महोदया , मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व सेना के अधिकारी, प्रदेश सरकार में स्थापित अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनसमूह एकत्रित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *