जोशियाड़ा झील से मिला 10 दिन से लापता पत्रकार का शव, मुख्यमंत्री धामी ने किया गहरा शोक व्यक्त ,जांच के दिए आदेश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जाँच के भी निर्देश दिए हैं।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

