सिद्धपीठ भद्रराज मंदिर में नया नियम लागू, अमर्यादित वस्त्र पहनकर श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे प्रवेश
देहरादून : सिद्धपीठ भद्रराज मंदिर में श्रद्धालु अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय मंदिर समिति की ओर से लिया गया है। अगर कोई अमर्यादित वस्त्र पहनकर आता है तो मंदिर समिति उन्हें धोती उपलब्ध कराएगी।
मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूरी 7,267 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान भद्रराज मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में 16 और 17 अगस्त को मेले का आयोजन भी किया जाता है। भद्रराज मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र जिन्हें बलराम भी कहा जाता है उनके नाम से स्थापित है। भद्रराज मंदिर समिति बिन्हार जौनपुर मसूरी, पछवादून ने श्रद्धालुओं मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर आने का आग्रह किया है।

