टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा, कांवड़ियों का ट्रक पलटा, 3 की मौत, 14 लोग घायल
टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हो गया है. यहां कांवड़ियों के ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक के नीचे कई लोग दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया, बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे पर ही पलट कर रुक गया, अन्यथा खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, 14 घायल हैं।
कांवड़ियों का ट्रक पलटा
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी हादसा होने की सुचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रक पलटने से उसमें सवार ज्यादातर कांवड़िए ट्रक के नीचे दब गए। टिहरी एसपी के अनुसार ट्रक में 18 से 20 कांवड़िए सवार थे।
ट्रक हादसे में 14 कांवड़िए घायल
राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया. जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया. इस दुर्घटना में 17 कांवड़ियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 3 की मौत हो गई है। 14 घायल हुए हैं, घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया है। घायल कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे पलट कर वहीं पर रुक गया। नीचे बहुत गहरी खाई थी, अगर ट्रक खाई में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

