उत्तराखंड

धर्मपुर वरिष्ठ पार्षद सतीश कश्यप ने पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा 

देहरादून: आज के “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम को भाजपा के धर्मपुर विधानसभा के वरिष्ठ पार्षद और मन की बात के पंडित दीनदयाल मंडल के संयोजक सतीश कश्यप के द्वारा वार्ड 74 के बूथ संख्या 47 में पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ ब्रह्मपुरी निवासी हरीकिशोर के निवास स्थान पर सुना गया।

*मुख्य बिंदु*

1. *ऑपरेशन सिंदूर*: पीएम मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, बल्कि यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।

2. *नक्सलवाद*: उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक गांव की कहानी सुनाई, जहां पहली बार बस पहुंचने से लोगों का जीवन आसान हो गया है।

3. *शेरों की बढ़ती आबादी*: गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है, जो एक अच्छी खबर है।

4. *महिलाएं और ड्रोन*: पीएम मोदी ने कहा कि आज कई महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही हैं और खेती में नई क्रांति ला रही हैं।

5. *योग दिवस*: उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का भी जिक्र किया और लोगों से योग से जुड़ने का आग्रह किया।

 

*कार्यक्रम में उपस्थित लोग*

 

– पूर्वांचल छठ पार्क समिति के अध्यक्ष विजय महत्व

– हरि किशोर

– सर्वेश कनौजिया

– संजीव कुमार

– गौरव गुड़ाकोटी

– पानो देवी

– पवन सिंह

– संजीव कुमार

– मिथुन कुमार

– राजाराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *