Saturday, July 11, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महावीर जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्म संयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *