मुख्यमंत्री धामी ने प्रातः काल दूरभाष के माध्यम से माणा हिमस्खलन की ली विस्तृत जानकारी, मुख्यमंत्री ने की ग्राउंड जीरो पर जाने की तैयारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल दूरभाष के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण के लिए चमोली निकल रहे है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से जल्द से जल्द बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

