Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की मुलाक़ात , सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार की दी जानकारी 

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में सचिव पशुपालन व मत्स्य विभाग डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुलाक़ात की। सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को हाल ही में उत्तराखण्ड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राप्त हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार की जानकारी दी।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मत्स्य विभाग तथा मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *