Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड को मत्स्य पालन में मिलेगा अवॉर्ड, ‘बेस्ट हिमालयन एंड नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य में चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई 

देहरादून : मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखण्ड को हिमालयी और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *