Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या करेंगे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व, खोजेंगे समाधान

हरिद्वार: जलवायु परिवर्तन जैसी व्यापक चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से 4 से 22 नवंबर तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के नेता और विशेषज्ञ शामिल होंगे। देश से प्रतिनिधि के तौर पर इस सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या प्रतिभाग करेंगे। इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श कर उनका समाधान ढूंढना है।

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में गायत्री परिवार लंबे समय से कार्य कर रहा है। हाल ही में डॉ. चिन्मय पंड्या ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित नदी संरक्षण शिखर सम्मेलन, राष्ट्रीय नदी संगम, भारत जल सप्ताह जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजनों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर पुरजोर तरीके से उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *