Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, लंबगांव से पुजार गांव जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, सात घायल

टिहरी : टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। सात अन्य घायलों को उपचार लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव ले जाया गया। थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। कार लंबगांव से पुजार गांव जा रही थी। बिजपुर के समीप कार दुर्घटाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *