Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

एक्शन में धामी सरकार,लंबे समय से गैरहाजिर 118 डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, 14 दिन का नोटिस जारी

अब प्रदेश सरकार ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य ने अनुपस्थित 118 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। 14 दिन के भीतर इन डॉक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशक के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्यों के साथ जवाब देना होगा। उसके बाद डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गैरहाजिर डॉक्टरों की जगह नई भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के 276 पदों का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो 2017 से अस्पतालों से नदारद हैं। शीघ्र ही विभाग की ओर से अनुपस्थित डॉक्टरों सेवाओं को रद्द कर उनकी जगह नए डॉक्टरों को रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *