Monday, March 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आपस में जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे, तीन लोग घायल

देहरादून : विकासनगर हरबर्टपुर आसन पुल के पास दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। रात हुए हादसे के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ,पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है, बता दें रात को हुए हादसे के बाद से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, जिसके चलते सुबह से ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *