Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों की त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, मांगी साप्ताहिक रिपोर्ट

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों की समीक्षा, प्रसंस्करण एवं संचरण को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए फाइलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। सीएस रतूड़ी ने कहा है कि पत्रावलियों के लंबित रहने की प्रथा किसी भी विभाग/संस्था के कुशल संचालन को प्रभावित करती है एवं जनहित से संबंधित कार्यों में विलम्ब होता है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग को लंबित फाइलों की स्थिति की निगरानी के लिए एक दैनिक समीक्षा तंत्र स्थापित करने हेतु कार्ययोजना जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। फाइलों के निस्तारण में अनुचित देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। जिसमें अनुशासनात्मक उपाय भी शामिल हो सकते हैं। उत्तराखण्ड सचिवालय प्रशासन द्वारा फाइलों के निस्तारण की स्थिति पर मुख्य सचिव के समक्ष साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *