दुःखद: केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन,मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
देहरादून: केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का देर रात निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थी। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शैला रानी रावत केदारनाथ से दो बार विधायक और एक बार रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके निधन से रुद्रप्रयाग के साथ पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

